फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने कहा, पूविवि बनेगा अग्रणी विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव ने कहा कि मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं कि मुझे गृह जनपद में स्वामी मंशानाथ ने आशीर्वाद घर आकर दिया था और विश्वविद्यालय में उनके शिष्य महंत योगी आदित्यनाथ आकर आर्शीवाद दे रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में पोस्ट डाक्ट्रेट फेलोशिप देने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है। उन्होंने बताया कि शोध प्रबंध गंगा के पोर्टल पर डालने वाला यह देश के तीसरे नंबर का विश्वविद्यालय बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से विश्वविद्यालय परिसर में प्रारम्भ हो रहे नवीन पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों के लिए वार्षिक वेतन के रूप में 11 करोड़ एवं भवन निर्माण के मद में 18 करोड़ रूपये की मांग की।
मुख्यमंत्री के मंच पर आगमन से पूर्व एनएसएस के आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर एवं जौनपुर के विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए स्वयं सेवक सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आकर्षक रंगोली भी मैदान में बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहरावां में बम की अफवाह, पुलिस हलाकान
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावां गांव के गेहूं के खेत में बैट्री, एंटीना और केबिल लगे यंत्र को देखकर ग्रामीणों सकते में आ गए। उन्होंने खेत में बम होने की अफवाह फैला दी। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। जहां बैटरी मिली वह जगह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से चार किलोमीटर के फासले पर है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ धनीराम वर्मा ने सभी उपकरण कब्जे में ले लिए। मामले की पड़ताल शुरू की। पता चला कि आयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन के अधिकारी इलाके में पेट्रोलियम पदार्थ की खोज के लिए शोध कर रहे हैं। इसके लिए ड्रिल करने की मशीनें आसपास के गांवों में लगा गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें