फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज रहा मद्धम, अलाव से गरमाहट

Sat, 13 Jan 2018 12:32 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
दोपहर में जली स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
 जिले में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुरते रहे। अलग अलग इलाकों में ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। ठंड से दो लोगों की मौत की भी खबर है।
विज्ञापन

पखवाड़े भर से जारी शीतलहर ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार को दिन भर सूरज नहीं निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। पूरे दिन सर्द हवाओं के बीच लोग कांपते रहे। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर रहा जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड में गरमाहट का जरिया अलाव ही रह गया है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजार रात में जल्दी बंद हो जा रहा है। दोपहर एक बजे तक धुंध छाई रही, जिससे सड़कों पर दिन में भी वाहन लाइट जलाकर चलते रहे। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई है। सुबह दस बजे तक सड़क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के नटौली गांव निवासी मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई। नटौली गांव निवासी जगदीश यादव (45) पुत्र मन्नू यादव शुक्रवार की सुबह शौच के बाद घर पर बैठे थे। अचानक पेट में तेज दर्द और ठंड लगने पर परिवार के सदस्य एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करके तीन छोटे बच्चों सहित परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मछलीगांव में ठंड से एक वृद्ध की मौत हो गई। गांव निवासी चंद्रभूषण शुक्ल (70) साइकिल से शाहपुर बाजार खिचड़ी का सामान खरीदने आये थे। सामान लेकर साढ़े पांच बजे के करीब वापस घर जा रहे थे। जैसे ही जनता बालिका इंटर कालेज के पास पहुंचे थे वैसे ही अचानक गिर पड़े। अगल-बगल के लोग पहुंचकर उठाकर अपने घर ले आये। अलाव तपाया लेकिन ब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें