फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से 25 बीघे फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के पूरा मधु गांव में नहर कटने से दर्जन भर से अधिक किसानों की कई बीधा फसल पानी में डूब गई है। इससे किसान परेशान हैं। खेत से पानी नहीं निकला तो गेहूं के अलावा अन्य फसलें चौपट हो जाएंगी। विभाग की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों का कहना है नहर कटने की सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन अभी तक नहर को बांधने के लिए कोई पहल नहीं की गई। यदि नहर को बांधा नहीं गया तो कई गांवों तक पानी फैल जाएगा। सैकड़ों किसानों की फसल पानी में डूब जाएगी।
विज्ञापन

नारायणपुर रजवाहा 39 से हंसराजपुर तक जाने वाली नहर आज सुबह अचानक कट गई। जब तक लोग सुबह उठकर फसल को बचाने के लिए कोई उपाय कर पाते, तब तक कई बीघे फसल तक पानी फैल चुका था। देखते ही देखते नहर का पानी एक के बाद एक खेत तक फैल गया। अब तक किसानों के करीब 25 बीधे की फसल तबाह हो चुकी है। गेहूं, सरसों, आलू , मटर की खेती पानी में डूब गई है। गांव के किसान मेवालाल साहू, दीपक साहू, दिनेशचंद्र तिवारी, प्रमोद सिंह, गुलाब मौर्य, शोभनाथ साहू, सुखराम, सुरेश मिश्रा, सरजू प्रसाद हरिजन, बैजनाथ हरिजन, लेखई राम, विजय प्रताप सिंह, दयाराम यादव, राधेश्याम सहित दर्जनों किसानों की फसलें पानी में डूब गई हैं। किसानों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों और तहसील प्रशासन को नहर कटने की सूचना दी गई है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि नहर को नही बांधा गया और कई अन्य गांवों में भी फसलें पानी में डूब जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें