फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

236समितियों के प्रबंध कमेटी के चुनाव की तैयारी शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सहकारिता विभाग के 236 समितियों के प्रबंध कमेटी के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। चुनाव अधिकारियों को आठ जनवरी को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन प्रबंध कमेटियों के सदस्यों, सभापति व उप सभापति सहित अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 29 जनवरी को होगा। जबकि सभापति व उप सभापति सहित अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदातन 30जनवरी को होना है।
जिले में एक समिति के प्रबंध कमेटी में नौ सदस्य सहित एक सभापति व एक उप सभापति होते हैं। सभापति व उपसभापति का चुनाव उन्ही नौ सदस्यों में से होता है। इस दौरान जिले में 236 समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति, उप सभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होना है। इसके लिए तिथि भी घोषित कर दी गई है। इस दौरान सदस्यों के चुनाव की तिथि घोषित की गई है। जिसमें अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन करने की तिथि15 जनवरी को, आपत्ति दाखिल करने की तिथि 17 जनवरी को, आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 18 जनवरी को, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 19 जनवरी को, नामांकन की तिथि 20 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच व वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन 22 जनवरी को, नाम वापसी व चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथि 23 जनवरी को, मतदान व मतगणना की तिथि 29 जनवरी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार सभापति व उप सभापति सहित अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव की तिथि घोषित की तगई है। जिसमें अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, आपत्ति दाखिल करने,आपत्तियों का निस्तारण,नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच,वैध नाम निर्देशन का प्रदर्शन,नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान व मतगणना की तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है। चुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में सहकारिता विभाग जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के 236 समितियों के प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति व उपसभापति का चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। चुनाव के लिए तिथि भी घोषित कर दी गई है। चुनाव अधिकारियों को आठ जनवरी को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय सभागार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। -गणेश गुप्ता,सहायक निबंधक, सहकारी समितियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें