फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में सविता और मंगला ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में शनिवार को आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 15 सौ मीटर दौड़ में बालक वर्ग में मंगला और बालिका वर्ग में सविता ने बाजी मारी।
विज्ञापन

चार सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में प्रदुम्न उपाध्याय को पहला, राहुल यादव दूसरा और जय प्रकाश यादव को तीसरा स्थान मिला। शॉटपुट बालक वर्ग में कामाख्या सिंह को पहला, अजय यादव को दूसरा और ओम प्रकाश को तीसरा स्थान मिला। लम्बी कूद में कुंदन मिश्र पहले स्थान पर रहे। अंकित यादव को दूसरा और अबु सुफियान को तीसरा स्थान मिला। जेवलिग थ्रो में नीलेश यादव को पहला, अभिषेक सिंह को दूसरा और कुली यादव को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में सौरभ यादव को पहला, अजय को दूसरा और अजय कन्नौजिया को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर रेस में प्रदुम्न उपाध्याय को पहला, राहुल कुमार यादव को दूसरा और जयप्रकाश यादव को तीसरा स्थान मिला। 400 मीटर बालिका वर्ग दौड़ सरिता प्रजापति को पहला, पूजा सरोज को दूसरा और नीतू सरोज को तीसरा स्थान मिला। साथ ही बालिका वर्ग में अनामिका को पहला, साधना को दूसरा और अर्चना को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद में दीपा सिंह पहले स्थान पर रहीं। अदिती को दूसरा और काजल को तीसरा स्थान मिला। डिस्कस थ्रो में अनामिका शर्मा ने बाजी मारी। गीता यादव को दूसरा और अर्चना सरोज को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर रेस में सरिता को पहला, सविता यादव को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें