फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा विकास होगा हमारा उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से शनिवार को अधिवक्ता सभागार में नगर पंचायत की नवनिर्वाचित चेयरमैन रुखसाना कमाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रुखसाना कमाल ने कहा कि वह अधिवक्ता परिवार की बहू हैं। ऐसे में अधिवक्ता समुदाय की मदद के लिए जो भी बन पड़ेगा वह करेंगी। नगर का विकास लक्ष्य है। एसोसिएशन के महामंत्री सूर्यमणि यादव ने लाइब्रेरी में कानूनी किताबों के धन उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर चेयरमैन ने किताबों के लिए धन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रामलखन पटेल ने चेयरमैन के प्रति आभार जताया। संचालन राकेश गौतम ने किया। इस अवसर पर अधिवक्ता समीम अख्तर फारूकी, अनिसुर्रहमान, चंद्रप्रकाश यादव, चंद्रेश यादव, विजय गौतम, जयशंकर दूबे, शरद विश्वकर्मा, बृजराज चौरसिया, रामआसरे यादव, सूरज चंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें