फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते बिलंब से चल रही एक दर्जन से अधिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार थम गई। शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेने अपने नियत समय से विलंबित रही जिसके चलते यात्रियों ठंड में स्टेशन पर रात गुजारनी पड़ी। कुछ 5-7 तो कुछ ट्रेनें एक से दो घंटे तक लेट रही। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेने 5-6 घंटे विलंब से चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वाराणसी-प्रतापगढ़ रुट से जंघई स्टेशन होकर गुजरने वाली ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस दो घण्टे, 15017 कुर्ला गोरखपुर काशी एक्सप्रेस दो घण्टा, 15018 गोरखपुर कुर्ला काशी एक्सप्रेस चार घण्टा, 15159 दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दो घण्टा, 15160 छपरा दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस दो घंटा, 11056 कुर्ला छपरा गोदान एक्सप्रेस दो घंटे, 11055 छपरा कुर्ला गोदान एक्सप्रेस दो घंटे, 11071 कुर्ला वाराणसी कामायानी एक्सप्रेस तीन घंटा, 14204 लखनऊ वाराणसी इंटरसीटी एक्सप्रेस दो घण्टा, 13006 अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल पांच घण्टा, 13005 हाबडा अमृतसर पंजाब तीन घंटा, 42019 वाराणसी लखनऊ इंटरसिटी एक घण्टा, 42020 लखनऊ वाराणसी इण्टरसिटी दो घण्टा, 54207 इलाहाबाद जौनपुर एजे पैसेंजर चार घण्टे की देरी से चल रही है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है कि ठंड की वजह से अधिकतर ट्रेनें देरी से चल रही है7 उधर जौनपुर सिटी से होकर गुजरने वाली वाराणसी सुल्तानपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 7 घंटे, चंडीगढ़ पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 घंटे विलंब से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें