फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल संघ की हुई मंडल समीक्षा बैठक

विज्ञापन
मंडलीय बैठक में उपस्थित लेखपाल
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मंडल समीक्षा बैठक प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव ने प्रदेश के लेखपालों का ग्रेड पे 2800 रूपए करने का मुद्दा उठाया। प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव ने कहा कि वह ग्रेड पे 2800 रूपए प्रमोशन लैपटाप तथा लेखपालों का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक करने और इच्छुक लेखपालों का उनके जनपदों में ट्रांसफर कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि लेखपालों की मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो लेखपाल संघ शीघ्र ही बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा। जिलामंत्री रामप्रताप सिंह ने लेखपालों का समय से प्रमोशन किए जाने की बात कही। अतिथियों को स्मृति चिंह व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय, दूधनाथ, राम नारायण यादव, संजय कुमार, जयशंकर, प्रलय शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें