फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को सौंपा गोमती एक्शन प्लान का प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ गोमती अभियान के संरक्षक नीरज गुप्ता ने गोमती एक्शन प्लान का प्रोजेक्ट केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी को नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर सौंपा। इस दौरान मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद उपस्थित रहे। अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने बताया कि प्रोजेक्ट गोमती नदी में बड़े नालों से गिर रहे कचरे व गंदे पानी को बंद करने के लिए संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र एवं स्वच्छ गोमती अभियान के हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष प्रो. इंद्रमणि मिश्र की देख रेख में तैयार हुआ है। यह आईआईटी बीएचयू, आईआईटी रुड़की, आईआईटी दिल्ली व आईएसएम धनबाद एवं जाने वैज्ञानिकों द्वारा तैयार कराया गया है।
विज्ञापन

संयोजक राजवीर सिंह व महामंत्री विकास शर्मा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में गोमती नदी में गिरने वाले गंदे पानी के नालों को बंद करने के साथ प्रमुख घाटों का सुंदरीकरण का भी प्रस्ताव भेजा गया है। पूर्ण विश्वास है कि केंद्र व प्रदेश सरकार शीघ्र ही प्रोजेक्ट पर कार्य करेगी। केन्द्रीय मंत्री ने उक्त प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश सरकार को भौतिक सत्यापन हेतु भेजने की संस्तुति कर दी है। राजेंद्र विश्वकर्मा, बृजेश मौर्य, अंकित सिंह, बलराम निषाद, चंदन निषाद, डा. कमलेश निषाद, आलोक वैश्य, अंकित गुप्ता, मोहनीय शुक्ल, ओंकार मौर्य, मनोज तिवारी, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें