फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई से शुरू हुई रोडवेज बस का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन से जनपद मुख्यालय के लिए रोडवेज बस का संचालन गुरुवार को शुरू कर दिया गया। जंघई से बस संचालित होने से लोगों ने ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रोडवेज का संचालन पहले मीरगंज से जिला मुख्यालय के लिए होता था। सवारी नहीं मिलने के कारण बस घाटे में चल रही थी। इसके चलते मीरगंज से बस का संचालन बंद कर दिया था। लोग बस का संचालन जंघई से कराने की मांग कर रहे थे। परिवहन विभाग ने सांसद के प्रयास से इसकी मंजूरी भी दे दी। गुरुवार को बस का संचालन जंघई रेलवे स्टेशन के पास से शुरू किया गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने बस चालक नागेंद्र यादव व परिचालक कमलेश प्रजापति को मिठाई खिलाकर बस को रवाना किया। परिचारक कमलेश ने बताया की बस साढे छ: बजे सुबह जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव ने जंघई से बस चलाने की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें