फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालबहादुर यादव बने सपा के नए जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
लालबहादुर यादव
विज्ञापन
जौनपुर। मिशन 2019 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके पहले पूर्व विधायक राजनारायण बिंद सपा के जिलाध्यक्ष थे। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने एक सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश जिलाध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन

वैसे तो विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही संगठन में भारी फेरबदल का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन जिलाध्यक्ष बनने के लिए पार्टी लंबी लाइन के चलते प्रदेश नेतृत्व को जिले में संगठन की जिम्मेदारी सौंपने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने प्रदेश के दस जिलों के नए जिलाध्यक्षों की सूची घोषित की गई जिसमें जौनपुर भी शामिल है। लालबहादुर यादव मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बरहता गांव के निवासी हैं। वह वर्ष 2002 में सपा के टिकट पर गढ़वारा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके पहले वर्ष 2005 से 2007 तक वह जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उनकी निर्विवाद छवि को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का घठन कर सूची अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकारिणी में सभी वर्ग, युवा और महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व सौंपने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जो पहले से सक्रिय सदस्य हैं उन्हीं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाए। यह भी ध्यान दें कि अपराधिक छवि वाले किसी को भी कार्यकारिणी में शामिल न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें