सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के मैदान पर चले दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें सौ मीटर की दौड़ में सुनील सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो और गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता भी हुई। मुख्य अतिथि बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में सुनील सिंह और बालिका वर्ग में दीपिका कुमारी ने प्रथम ने पहला स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में विपिन यादव ने प्रथम, सुरेश जायसवाल द्वितीय व पंकज निषाद ने तृतीय और बालिका वर्ग में ममता यादव ने प्रथम, आरती मौर्य द्वितीय, वंदना मौर्य ने तृतीय स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में बालक में विपिन कुमार यादव प्रथम, अंकित यादव द्वितीय और बालिका वर्ग में अंतिमा मिश्र प्रथम और शिल्पा मौर्य द्वितीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में बालक में गया प्रसाद यादव प्रथम व प्रेमचंद सरोज द्वितीय और बालिका वर्ग में शिल्पा मौर्य प्रथम और आरती मौर्य ने द्वितीय तथा 1500 मीटर दौड़ में गयाप्रसाद यादव ने प्रथम, प्रेमचंद सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो बालक में दिलीप ने प्रथम व अतुल कुमार ने द्वितीय और बालिका वर्ग में शिखा सिंह ने प्रथम व पूजा गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप में बालक वर्ग में अतुल यादव ने प्रथम व राकेश मिश्र ने द्वितीय और बालिका में अंतिमा मिश्र ने प्रथम व शिखा सिंह ने द्वितीय स्थान, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में सचिन पांडेय ने प्रथम व अंकित यादव ने द्वितीय और बालिका में अंतिमा मिश्र ने प्रथम व शिखा सिंह ने द्वितीय, ऊंची कूद में बालक वर्ग में राजकेशर यादव ने प्रथम व सूरज यादव ने द्वितीय और बालिका वर्ग में दीपिका कुमारी ने प्रथम व इंदु सरोज ने द्वितीय, हैमर थ्रो में सुनील सिंह ने प्रथम व अंकित यादव दूसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व अंतिमा सिंह, वंदना, अनुजा , रीमा गौतम ने स्वागत गीत और कुमार राज पांडेय ने कुल गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि बीएचयू के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर संजय कुमार रहे। कालेज के प्राचार्य डा. जेपीएन सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया । लेफ्टिनेंट सत्य प्रकाश सिंह व दिलीप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर विजय सिंह व संचालन डा. इंदु प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके कर कालेज के प्रबंधक कुंवर जयसिंह, डा.सुधीर सिंह, डा.एनके सिंह, डा.राकेश सिंह, डा.जयकुमार मिश्र, नीलम सिंह व अशोक सिंह उपस्थित रहे।