फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों ने समस्याओं को पूरा करने की मांग

विज्ञापन
पेंशनर्स दिवस पर मौजूद अधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित पेंशनर्स दिवस पर पेंशनर्स की समस्याओं पर विचार किया गया। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरपी मिश्र ने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे पेंशनर्स के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें अवगत कराए। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बांके बिहारी तिवारी और बनारसी राम को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस पर पेंशनर सीबी सिंह और संतोष श्रीवास्तव ने पेंशनर भवन का निर्माण कराने, वेतन पुनरीक्षण का कार्य पूरा करने, चिकित्सा क्षतिपूर्ति भत्ता देने, दो माह में पेंशनर की बैठक कराने, प्रत्येक माह जिलाधिकारी की ओर से समीक्षा करने, शस्त्र, वरासत, चकबंदी, सिंचाई, स्वास्थ्य सुविधा दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आरपी मिश्र ने पेंशनरों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जिलाधिकारी स्तर से पत्र प्रेषित कराने का निर्देश वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक नंदलाल कुरील को दिया। साथ ही पेंशनर भवन शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी पेंशनर्स को सम्मान दें और उनकी समस्याओं का निस्तारण तत्काल कराने के बाद उन्हें अवगत कराएं। पेंशनर एसी श्रीवास्तव ने मोहब्बत का कुछ तो शिला दीजिए और बलभद्र मिश्र ने क्या पूछते हो मुझसे मेरी कहानी.. सुनाकर वाहवाही लूटी। संचालन वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक नंदलाल कुरील ने किया। पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारी इंजीनियर क्षमानाथ दूबे, इंजीनियर आरपी पांडेय, इंजीनियर बलभद्र मिश्र, उमाशंकर मिश्र, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव, राजबली यादव, पारसनाथ यादव, धनंजय यादव, सत्यदेव सिंह, जितेंद्र तिवारी, जगन्नाथ मौर्य, एसपी लाल श्रीवास्तव, ओपी राय, केएन सिंह, आद्या प्रसाद सिंह, नंदलाल प्रजापति ने संबोधित किया। इस मौके पर डीडीओ दयाराम, सीएमएस डा. एसके पांडेय, सीबीओ डा. वीरेंद्र सिंह, एक्सईएन सिंचाई एसके सिंह, डीपीआरओ सुधीर कुमार, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, आपूर्ति निरीक्षक संजय यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी जिला पंचायत रमेंद्र कुमार मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें