फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की सेवा करना पुनीत कार्य-एसपी

विज्ञापन
वृद्धा को रजाई देते लोग
विज्ञापन
जौनपुर। डा.एयू आजमी मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को अटाला मस्जिद के पीछे कमाल आजमी के आवास पर रजाई वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार गरीबों को रजाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केके चौधरी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गरीबों व मजलूमों को ठंड से बचाने के लिए रजाई देकर ट्रस्ट ने बड़ा पुनीत काम किया है। उन्होने गरीबों के उत्थान के लिए लोगों से आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा ने ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले इस कार्य की सराहना की। कहा कि इसी तरह का कार्य करना ही गरीबों की सेवा है। संस्था के अध्यक्ष कमाल आजमी ने कहा कि रजाई वितरण का यह सातवां वर्ष है। उन्होंने सभी धर्म के लोगों से गरीबों की हालत सुधारने के लिए आगे आने की अपील की। सरदार हुसैन बबलू ने कहा कि भविष्य में हमलोग मिलकर कोशिश करेंगे कि सरकारी योजनाओं एवं ट्रस्ट के जरीए अच्छे कार्यो को अंजाम दिया जाए। जिससे गरीब व मजलूमों का लाभ मिल सके। राम जानकी मंदिर के महंथ पंडित रामप्रीत मिश्र फलहारी महाराज ने कहा कि इस तरह के कार्य से मानव शरीर की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षित होगा। इसके अलावां पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, डा.कमर अब्बास, आरपी सिंह एडवोकेट आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अतहर अजीज, सुरेशचंद्र पांडेय,सतीशचंद्र दुबे, मेंहदीरजा एडवोकेट, रवींद्रनारायण सिंह एडवोकेट, नेसार अजीजुद्दीन, कैलाशनाथ, नजरहसन रिजवी, व मजहर आसिफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें