पद्मश्री डा.लालजी सिंह के असामयिक निधन पर मंगलवार को भी कई संगठनों व संस्थाओं द्वारा शोक सभा आयोजित की श्रद्घांजलि अर्पित की गई। साथ ही उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया।
सिकरारा: डीएनए वैज्ञानिक पद्मश्री डा. लालजी सिंह के निधन पर मंगलवार शाम को सिकरारा विकास खंड के परिषदीय शिक्षको ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।सिकरारा स्थित बीआरसी परिसर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह व उच्च प्राथमिक के देशबन्धु यादव के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित कर डा. लालजी सिंह के निधन को राष्ट्र की अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही उनके परिनिर्वाण दिवस पर प्रत्येक वर्ष ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाने का संकल्प लिया। राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने भी डा. लालजी सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, डा. संतोष कनौजिया, एबीआरसी सुशील उपाध्याय,अनुपम श्रीवास्तव,शैलेश चतुर्वेदी, सतीश सिंह,अखिलेश दुबे,राजेंद्र प्रताप यादव, राम समुझ यादव, संतोष रजक, डा. संतोष सिंह व प्रतिभा सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।इसी क्रम में देहजुरी स्थित क्षेमकर्ण इंटर कालेज में प्रबंधक अभय राज उपाध्याय के संयोजन में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धाजंलि दी गई। सुमित्रा महाविद्यालय शेरवा, डॉ भीम राव अम्बेडकर इंटर कालेज यादवगंज, केएन सिंह पब्लिक इंटर कालेज बाकी व मां विमला इंटर कालेज पर भी शोक सभा कर डा सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा इंद्रासनी कांपलेक्स में बैठक किया गया। इस दौरान डा.लालजी सिंह को श्रद्घांजलि अर्पिक करते हुए उनके निधन को देश की अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्घांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश मंत्री डा.राकेश सिंहसुधाकर सिंह, जयकिशन यादव व शशिप्रकाश मिश्र, विनय ओझा, डा.परविंद सिंह आदि रहे। साहित्य सृजन संस्था ने भी ददरा मड़ियाहूं स्थित संस्था कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया।जिसमें डा. लालजी के निधान पर दुख प्रकट करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। शोक सभा में अध्यक्ष साहित्यकार डा.सत्यनरायण दुबे डा.अजय कुमार दूबे, डा.भारतेंदु आदि उपस्थित रहे। इंडियन एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल आफ नर्सिंग द्वारा आईइटी स्कूल आफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कालेज लखौवां में शोक सभा का आयोजित की गई। जिसमें डा.लालजी सिंह के निधन पर शोक जताया। साथ ही संस्था के चेयरमैन डा.निरंजन कुमार सिंह ने कहा कि डा.लालजी सिंह ने जो प्रगति की है। वह नई पीढ़ी के लिए अनुकरणीय बताया।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) द्वारा बीआरपी इंटर कालेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें डा.लालजी सिंह ने निधान पर दुख जताया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर मृतक आमा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रबंधक आनंदशंकर श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य डा.सुबाष सिंह,शैलेंद्र सरोज, डा.चंद्रसेन, चंद्रशेखर यादव, डा.सुनीलकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।