बदलापुर के बलिराजी देवी शिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को कोटेदारों की बैठक राम प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कोटेदारों ने यह निर्णय कि 19 दिसम्बर को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जिले से सभी कोटेदार जाएंगे। कोटेदार सरकार के विरोध में अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन करेंगे। बैठक में कोटेदार संघ के जिला अध्यक्ष हर्षू प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार हम कोटेदारों को गोवा , झारखंड ,छत्तिसगढ़ की भांति सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकान चलाने के लिए मानदेय की व्यवस्था करे। बैठक में अरविंद सिंह , कृष्ण शंकर मिश्रा, बुधिराम मौर्या, विनय शर्मा, संजय सिंह , राजितराम चौबे आदि मौजूद थे।