फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के बूथों पर रवानगी की तैयारी पूरी

विज्ञापन
बूथों पर रवानगी की जानकारी लेते वाहन चालक
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए 29 नवंबर को मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों मंगलवार को बूथों के लिए रवाना होंगी। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर सोमवार को वाहन आदि की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत में सकुशल मतदान कराने के लिए कुल 422 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इन पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने के लिए बूथों को निर्धारित कर दिया गया है। साथ ही इनको बूथों पर रवानगी का स्थल भी चयनित है। जिसमें नगर पालिका परिषद जौनपुर व नगर पंचायत जफराबाद की पोलिंग पार्टियों की रवानगी बीआरपी इंटर कालेज, नगर पालिका परिषद शाहंगज व नगर पंचायत खेतासराय की पार्टियों की रवानगी कृशि उत्पादन मंडी समिति शाहगंज, नगर पालिका परिषद मुबराबादशाहपुर व नगर पंचायत मछलीशहर की पार्टियों की रवानगी बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर,नगर पंचायत मडिय़ाहूं की पार्टियों की रवानगी मडिय़ाहूं तहसील, नगर पंचायत केराकत की पार्टियों की रवानगी पब्लिक इंटर कालेज केराकत व नगर पंचायत बदलापुर की पार्टियों की रवानगी सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर से होगी। पार्टियों को रवानगी के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पार्टियों मेें लगे मतदान कार्मिकों को हस्ताक्षर के बाद ही बूथों सेे वाहनों से रवाना किया जाएगा। जिससे उनको बूथ पर पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पोलिंग पार्टियों के रवानगी के लिए कुल 169 हल्के व 143 भारी वाहन लगाए गए हैं। जिनको देर शाम तक पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर भेज दिया गया है। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक आलोक सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को बूथों पर रवाना करने की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों में शामिल सभी मतदान कार्मिक अपना हस्ताक्षर करने के बाद ही बूथों के लिए जाएंगे। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर वाहन आदि की व्यवस्था कर दी गई है।-आलोक सिंह, प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें