टीडी कालेज के गेट पर प्राचार्य का पुतला फूंकते छात्र
जौनपुर। टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए तिथि नहीं घोषित किए जाने पर छात्र नेताओं ने कालेज के गेट पर प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध विरोध जताया। कालेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। सभा कर छात्रों ने कहा कि कालेज प्रशासन नेता चुनने के अधिकार को छीन रहा है। छात्र अपनी समस्या किसे सुनाएंगे। कालेज प्रशासन छात्रों की समस्या सुनने वाला नहीं है। छात्रों से वसूूली की जा रही है। लेकिन कोई उनकी समस्या सुनने वाला नहीं है।
छात्रों से कभी वाहन स्टैंड तो कभी विकास शुल्क के नाम पर वसूली की जा रही है। कालेज प्रशासन इस लिए चुनाव नहीं कराना चाहता है कि छात्र संघ का गठन होने के बाद कालेज की वसूली बंद हो जाएगी। छात्रों ने कालेज प्रशासन से चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की। इस मौके पर मनीष सिंह, शोभित, आरव सिंह, आदित्य, राजा मिश्र, श्री प्रकाश शुक्ल, गुलशन सिंह, सत्य प्रकाश, धीरज सिंह, राजदीप, चंचल श्रीवास्तव, पंकज सिंह, सूर्य प्रकाश, शिवांश प्रताप सिंह, सत्यम, आदर्श, मयंक, शिवम, शुभम आदि मौजूद थे।