फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पीलीभीत जिले के बिजली घर में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ करने और अधिकारियों व कर्मचारियों पर जान लेवा हमला करने से नाराज जिले के सभी विद्युत अभियंताओं व कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय में बैठक कर हाथ में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया गया। इस दौरान उक्त हमले में शामिल अराजक तत्वों के विरुद्घ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने और आए दिन बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर होने वाले जान लेवा हमले में शामिल अराजक तत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता एके मिश्र ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी लोगों को बिजली की सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह लगे रहते हैं। जिससे लोगों को बिजली उपलब्ध हो सके। लेकिन कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर जान लेवा हमला होता है। लेकिन ऊर्जा निगम द्वारा व सरकार द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता है। अभी पीलीभीत जिले के 33/11केवी बिजली घर में आराजक तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ किया गया। लेकिन ऊर्जा निगम द्वारा व सरकार द्वारा अराजक तत्वों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने शीघ्र उक्त मामले में शामिल अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है। विरोध जताने वालों में इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता, बीबी सिंह, एसके सोनोदिया, आरएन मिश्रा, रामअधार, आरके गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह आदि बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें