जौनपुर। नगर पालिका क्षेत्र के हरदीपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर सभी को मतदान के महत्व को बताया। तख्ती और बैनर पर लिखे नारों के साथ गांव का भ्रमण कर सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एडीआर इलेक्शन वाच उत्तर प्रदेश के जिला प्रतिनिधि रमेश यादव एवं विद्यालय के शिक्षक प्रताप भानू के नेतृत्व निकली रैली हरदीपुर वार्ड में घर-घर जाकर सभी से मतदान करने की अपील की।
बच्चों ने एक स्वर से नारा लगाकर मतदाताओं को चेताया की लोकतंत्र की यही पुकार, वोट देना सबका अधिकार, सारा काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, अच्छे आदमी को वोट दो भ्रष्टाचारी को रोक दो ,लोकतंत्र की यही पुकार मदीरा व उपहार को है धिक्कार, जो नहीं चेत पाएगा व पांच वर्ष पछताएगा का संदेश दिया।
रैली विद्यालय परिसर में पहुंचने पर रमेश यादव ने कहा की आप मतदाता को रिझाने के लिए लोक-लुभावने वादे और प्रलोभन दिखा रहे होंगे, प्रत्याशी वोट खरीदकर, डराकर ,धमकाकर, किसी भी तरह से अपने मन माफिक पदों पर काबिज होना चाहते होगे। लोकतंत्र में चुनाव सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। निकाय में चुने हुए जनप्रतिनिधि नगर के विकास हेतु लोकहित में योजनाएं बनाते है। शहरी निकाय के विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मां मूर्ति ग्रुप आफ प्लांटेशन के सचिव शैलेंद्र निषाद ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना एवं मतदाता अपने वोट की कीमत को समझाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयुक्त अथवा यूपी इलेक्शन वॉच में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। रैली में शैलेंद्र पाल, प्रताप भानू , सीता देवी, रीता सुजाता मौर्या देवी, लकी बनवाल, स्वेता यादव, अन्जू मौर्या आदि उपस्थित रहे।