फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर में 6 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्यामपुर। नगर पंचायत बदलापुर क्षेत्र में स्ति पंद्रह मतदेय स्थलों में छह अति संवेदनशील और छह संवेदनशील हैं। अति संवेदनशील बूथ कस्तूरीपुर में वेब कैमरे की निगरानी में मतदान होगा। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव में नगर पंचायत बदलापुर को दो सेक्टरों में विभाजित किया गया है। दोनों सेक्टर के बीच 6 मतदान केंद्र पर 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां 15 वार्डों के मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदेय स्थल जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्ण नगर पर वार्ड संख्या सरोकनपुर द्वितीय, वार्ड संख्या 3 बरौली, वार्ड नंबर 4 सरोकनपुर प्रथम, वार्ड नंबर 9 सरोकनपुर तृतीय, वार्ड नंबर 14 सरोकनपुर चतुर्थ, वार्ड नंबर 15 सरोकनपुर पंचम, मतदेय स्थल प्राथमिक पाठशाला सरोकनपुर पर निकट डाकबंगला, वार्ड नंबर 6 सुल्तानपुर के लोग मतदान करेंगे। प्राथमिक पाठशाला कस्तूरीपुर में वार्ड नंबर 12 उदपुरगेल्हवा, प्राथमिक पाठशाला श्री कृष्ण नगर, वार्ड नंबर पांच बलुआही चतुर्थ, वार्ड नंबर 8 बलुआही प्रथम, वार्ड नंबर 2 हकारपुर और प्राथमिक पाठशाला बदलापुर में वार्ड नंबर 10 बलुआही द्वितीय आंशिक, वार्ड नंबर 11 भलुआही त्रितीय , प्राथमिक पाठशाला पुरानी बाजार, वार्ड नंबर 13 पुरानी बाजार द्वितीय , वार्ड नंबर 7 पुरानी बाजार प्रथम के मतदाता मतदान करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाए गए 15 मतदेय स्थलों में 6 अतिसंवेदनशील, 6 संवेदनशील तथा तीन सामान्य हैं। अतिसंवेदनशील बूथ कस्तूरीपुर में मतदान वेब कैमरे की निगरानी में होगा। यहां पर भारी फोर्स मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें