फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की मीटिंग में सेवा कार्यो की हुई समीक्षा

विज्ञापन
लायंस क्लब के कैबिनेट की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
विज्ञापन
जौनपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल मंडल 321 ई की कैबिनेट की बैठक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुंवर बीएम सिंह की अध्यक्षता में नगर स्थित एक होटल में रविवार को र्हुई। इसमें मंडल के लगभग 80 क्लबों की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

इस दौरान अतिथियों का स्वागत रीजन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। ध्वज वंदना सुधा मौर्य तथा लायंस के सिद्धांत दिव्या जौहरी ने पढ़कर सुनाया। कैबिनेट सचिव संजीव ने क्लबों की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की रिपोर्ट पेश की। मंडल कोषाध्यक्ष अविनाश स्वरूप ने आय व्यय की रिपोर्ट रखी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कुंवर बीएम सिंह ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल विश्व की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था है। 13 से 19 नवंबर तक डायबिटीज के प्रति अभियान चलाया जाएगा। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पुष्पा स्वरूप, संगम लाल अग्रवाल, मकुन्द लाल टंडन, प्रकाश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सतीश श्रीवास्तव, पीसी अग्रवाल, निधि कुमार, प्रभात चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय डा. क्षितिज शर्मा व जोन चेयरमैन मनीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जोन चेयरमैन पवन जायसवाल, ऋषि सेठी, राजेंद्र गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य रामकुमार साहू, गणेश गुप्ता, जान सिंह, अरुण सिंह, आशा गुप्ता, संतोष भगवन, रूपेश जायसवाल, अशोक मौर्य, नीरज शाह सिद्धार्थ मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें