लेदुका में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करते पहलवान
बक्शा (जौनपुर)। विकास खंड के लेदुका गांव में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पहलवान प्रमोद यादव ने दिल्ली के मनजीत को पटखनी दी। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने जोरआजमाइश की।
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता पहलवान प्रमोद यादव ने दिल्ली के मंजीत पहलवान को पटकनी दी। जौनपुर के एक हाथ के पहलवान राम सिंह ने मथुरा के पहलवान छैला सिंह को चित किया। हरिद्वार से आए राहुल पहलवान एवं अमर सिंह राजस्थान के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। राजस्थान के पहलवान गुरुदयाल एवं नैपाल के सूरज पहलवान के बीच हुई जोरदार प्रतियोगिता में सूरज विजयी रहे। बिहार के पहलवान लल्लू को अयोध्या के पहलवान बजरंगी ने पटकनी दी। राजस्थान के पहलवान हरजीत को हरियाणा के पहलवान मोहम्मद गनी पटकनी दी। वनारस के पहलवान चंदन ने सुजानगंज के श्यामकेश पहलवान को हराया। हरियाणा की महिला पहलवान रितिका ने दिल्ली की गुड्डी पहलवान को तीन मिनट में चित किया। प्रतियोगिता में करीब तीन दर्जन पहलवानों ने जोरआजमाइश की। प्रतियोगिता के आयोजक ग्राम प्रधान संजय सिंह आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जैसराज सरोज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, नन्हे सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, चंदू सिंह, सतेंद्र सिंह, आनन्द सिंह, रामअवतार मौर्य, जवाहर यादव, अनारचन्द मिश्र, अशोक सिंह मौजूद रहे। दंगल रेफरी सन्तलाल पहलवान रहे।