फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी कांलेज विजेता तो त्रिलोचन महादेव बना उप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान छितौना के मैदान पर रविवार को आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में टीडी कालेज जौनपुर ने रतनपुर वाराणसी को हराकर जीत हासिल की। वहीं फाइनल में टीडी कालेज ने त्रिलोचन महादेव कालेज को हराकर विजेता बना।
विज्ञापन

दूसरा मैच गंगापुर व बाबू बैजनाथ प्रसाद शिक्षण संस्थान के बीच खेला गया। जिसमें गंगापुर ने जीत हासिल की। तीसरा मैच हाशिम क्लब डेहरी आजमगढ़ व टीडी इंटर कॉलेज जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें हाशिम क्लब डेहरी आजमगढ़ विजयी रहा। चौथा मैच फैजाबाद व खमपुर के बीच में खेला गया। जिसमें खमपुर ने 25-20 से विजयी रहा। पांचवा मैच त्रिलोचन महादेव व टीडीयस कालेज जलालपुर वाराणसी के बीच खेला गया जिसमेें त्रिलोचन महादेव ने 25-16 से जीत दर्ज की। छठवां मैच पृथ्वीपुर व ख़ालिशपुर वाराणसी के बीच खेला गया। जिसमें पृथ्वीपुर ने 25-19 से विजयी रहा। सेकंड राउंड का मैच टीडी कालेज जौनपुर व पृथ्वी पुर के बीच खेला गया। जिसे टीडी कालेज ने 21-19 से जीता। दूसरा मैच गंगापुर खमपुर के बीच खेला गया जिसे गंगापुर ने 21-18 से जीता। तीसरा मैच लालपुर व डेहरी आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसे लालपुर स्टेडियम वाराणसी ने 21-19 से जीता। सेमी फाइनल मैच दो सेट में टीडी कालेज व गंगापुर जौनपुर के बीच खेला गया। जिसे टीडी कालेज जौनपुर ने 15, 11,15 व 12 से जीता। दूसरा सेमी फाइनल त्रिलोचन महादेव व लालपुर वाराणसी के बीच खेला गया। जिसे त्रिलोचन महादेव ने 15, 13, 15, 12 से जीता। फाइनल मैच टीडी कालेज व त्रिलोचन महादेव के बीच तीन सेट में खेला गया। जिसमे टीडी कालेज 13,15,15,11, 15व 13 से विजेता घोषित किया गया। दूसरे नम्बर पर त्रिलोचन महादेव की टीम रही । इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्त्रस्म को एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, ह्रदय नारायण दुबे डा. सुरेश कनौजिया, पूर्व प्रधान राजा राम कनौजिया व सुरेंद्र कनौजिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता केदारनाथ दुबे व संचालन मोहम्मद असलम ने किया। मैच में रेफरी की भूमिका रामचंद्र सिंह ने निभाई व कमेंट्री मोहम्मद स्लिम ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक डा. विनोद कन्नौजिया व डा. अंजू कन्नौजिया ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर राजबहादुर सिंह,सभाजीत द्विवेदी प्रखर, अखिलेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, श्याम शरण सिंह ,अखिलेश त्रिपाठी, अविनाश गुप्ता, शुभम मौर्य, शारदा दिनेश चौधरी, नंदलाल यादव व अशोक यादव आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें