करंजाकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डा. ओपी सिंह
करंजाकला। सीएमओ ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक डा. अजय कुमार मौर्य और डा. अनुराग यादव अनुपस्थित मिले। उनके स्थान पर कंपाउंडर ओपीडी कर रहा था। सीएमओ ओपी सिंह के आने की सूचना मिलते ही वहां से फरार हो गया। सीएमओ ने दोनों चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर को देखा। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। चिकित्सकों को रात में भी ड्यूटी करने का निर्देश दिया।