फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी मंगलवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

21 अक्तूूबर को एक गांव की युवती को आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया था। युवती 22 अक्तूबर को वापस आ गई। लड़की के पिता ने आरोपी राजेश सोनकर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। चर्चा इस बात की है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो गया। हालांकि पुलिस हिरासत में लिए जाने से इनकार कर रही है। इस संबंध में सीओ मड़ियाहूं रामभुवन यादव का कहना है कि वह वीआईपी ड्यूटी में चंदौली में हैं। उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें