फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत तीन यात्री जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। लुधियाना से कमा कर लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मंगलवार की सुबह जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया। रोडवेज के पास बेहोशी की हालत में मिले तीनों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां एक की हालत नाजुक देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के बरुआरीपुर गांव निवासी रामजी गुप्ता (60) व उनका पुत्र अनिल कुमार गुप्ता (30) लुधियाना में रहकर होटल चलाते हैं। वहीं आजमगढ़ के फूलपुर थानांतर्गत पलिया माफी गांव निवासी अजय सिंह चौहान (40) लुधियाना में रहकर नौकरी करता है। मंगलवार को तीनों शाहगंज स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे थे। जहां जहरखुरानों ने किसी चीज में नशीला पदार्थ दे दिया। बेहोश होने पर जहरखुरान तीनों के बैग, अटैची व नकदी लेकर फरार हो गए। तीनों को बेहोशी हालत में स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय भेजा। इनमें अजय सिंह चौहान की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जेब से मिली डायरी व पहचान पत्र से हुई शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें