फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी सरस्वती ने राम मंदिर निर्माण का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने से अब कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्पित हैं। ये बातें साध्वी सरस्वती ने रविवार को शहर में स्थित राज कालेज मैदान पर धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में आयोजित युवा चेतना सम्मेलन में कहीं। इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज के लोगों को संगठित रहने और राम मंदिर निर्माण कराने के लिए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

इससे पहले साध्वी सरस्वती, पं. रजनिकांत द्विवेदी व धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष ओंकार मौर्य ने दीप प्रज्वलन के साथ सम्मेलन का उद्घाटन किया। धर्म रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने साध्वी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान साध्वी सरस्वती ने कहा कि देशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि एक ओर जहां पहली बार देश के प्रधानमंत्री मां गंगा की शपथ लेकर कार्यभार संभालते हैं और दूर देश के प्रतिनिधियों को गंगा की आरती के लिए बुलाते हैं वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि पहले जब भी कभी विदेशी मेहमान आते थे तो हमारे देश के राजनेता उन्हें मकबरा और ताजमहल दिखाकर खुश होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में जो भी विदेशी मेहमान आया उसे गंगा आरती दिखाने का मौका मिल रहा है। यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है। साध्वी सरस्वती ने हैदराबाद के सांसद ओवैसी को भी आड़े हाथों लिया। इस मौके पर गौतम गुप्ता, आशुतोष सिंह, पीयूष चतुर्वेदी, अंकित अग्रहरी, शंकर गुप्ता, शिवम सेठ, सोनू सेठ, कृष्णकांत साहू, दिनेश साहू, बृजेश मौर्य, विकास सिंह, अवधेश सेठ आदि रहे। संचालन दीपक सिंह व अवनींद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अभिषेक मयंक ने भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें