फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ रवाना हुई सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए भंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जौनपुर। राज्यकर्मचारी घोषित करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्तूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रविवार को सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रवाना हुई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंडारी स्टेशन से बरेली -जौनपुर पैसेंजर से गई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन संघ के आह्वान पर जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में एक माह से अधिक समय से हड़ताल चल रहा है। इस दौरान उनके द्वारा लगातार मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की जा रही है। इसी बीच मांगों को पूरा करने को लेकर 23 अक्तूबर को संघ द्वारा जीपीओ पार्क में होने वाले धरने में प्रतिभाग करने के लिए जिले से सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रविवार को रवाना हुई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बरेली -जौनपुर पैसेंजर से भंडारी स्टेशन से रवाना हुई। लखनऊ जाने वालों में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, छाया यादव, अर्चना सिंह, सुनीता यादव, रेखा राय, हिमांद्री दूबे, सुनीता, ज्योति गौड़, गीता सोनकर,मीरा सिंह व कलावती आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें