फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 किसानों को दिया ऋण माफी का प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी। क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को कृषक ऋण मोचन प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें चयनित 565 किसानों में से 250 किसानों को मुख्य अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कहा कि किसान मृदा परीक्षण कराकर कम लागत में अधिक उत्पादन कर आय बढ़ा सकते हैं। बिना मृदा परीक्षण के खेतों के स्वास्थ्य का सुधार नहीं हो सकता। जांच के आधार पर ही रासायनिक उर्वरक का प्रयोग करें। ऐसा करने पर जहां मृदा स्वास्थ्य ठीक रहेगा वहीं कम लागत में किसानों को अधिक आय प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नृपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी राजीव शर्मा, एडीओ एजी वंश बहादुर सिंह ,भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव ,रमाशंकर सिंह, नंदलाल, अरुण सिंह उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें