फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर हुई धनवर्षा, करोड़ों का हुआ कारोबार

विज्ञापन
धनतेरस पर आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
जौनपुर। धनतेरस पर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। तेरस पर जिले भर में धन की वर्षा हुई और अनुमानित 125 करोड़ का कारोबार हुआ। बड़ी संख्या में लोगों ने गहने, इलेक्ट्रानिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, चांदी के सिक्के, सोने-चांदी के आभूषण की खरीदारी की। इसके अलावा बाइक, कार, ट्रैक्टर की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई। बहुत से लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी की जिसका कोई रिकार्ड नहीं है। सबसे उत्साहित ट्रैक्टर और बाइक के विक्रेता रहे।
विज्ञापन

धनतेरस पर दूकानदारों ने सुबह से ही दूकानें सजा ली थी। नईगंज में एक ट्रैक्टर विक्रेता ने पूरे सड़क के किनारे फूल मालाओं से लदे ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया। यहां फूल मालाओं की खूब बिक्री हुई। यहीं जेल के पीछे ऐजेंसी पर ट्रैक्टर की बिक्री हुई। आटो मोबाइल्स विक्रेताओं ने क्षमता से अधिक गाड़ी मंगाई था। सूत्रों की मानें तो जिले भर में अनुमानित पांच हजार बाइक विभिन्न कंपनियों की बिकी। इसमें सबसे अधिक लोगों ने फाइनेंस का लाभ उठाया। पिछले साल की तुलना में इस बार आटोमोबाइल के विक्रेताओं ने तरह तरह का आफर देकर उपभोक्ताओं को खूब लुभाया। आटोमाइल कारोबारी आईवी सिंह े बताया कि जिले भर में पांच हजार मोटरसाइकिल की बिक्री हुई। सराफा कारोबारी गहना कोठी के विमल सेठ और सराफा कारोबारी नन्हे वर्मा ने बताया कि 50 से 60 करोड़ के आभूषण बिकने का अनुमान है। इलेक्ट्रानिक्स कारोबारी सुधीर सिंह ने बताया अनुमानित सात करोड़ के इलेक्ट्रानिक्स के सामान बिके। वहीं फूल कारोबारी पप्पू माली ने बताया कि फूल मालाओं की खूब बिक्री हुई।
धनतेरस पर सोनेे के आभूषण 50 करोड़, चांदी के जेवर 10 करोड़, सोने चांदी के सिक्के 10 करोड़, कार, कामर्शियल वाहन 10 करोड़, बाइक 21 करोड़, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र 5 करोड़, बर्तन 10 करोड़, आटो व ई-रिक्शा दो करोड़, इलेक्ट्रानिक्स सामान 7 करोड़, साइकल 30 लाख, फर्नीचर 30 लाख, झालर, कास्मेटिक आइटम एक करोड़, ड्राई फूड्स 20 लाख, फूल माला की अनुमानित पांच लाख की बिक्री हुई।
विज्ञापन

शहर में धनतेरस को लेकर चहलपहल रही। दूकानों को सजाया गया था। खास कर महिलाओं की भीड़ दूकानों पर देखी गई। विभिन्न माडल के दो हजार से अधिक बाइक लोगों ने खरीदा। ट्रैक्टर, आटो, कामर्शियल वाहन भी खूब बिके। फ्रीज. वासिंग मशीन, गैस चूल्हे, मोबाइल, पीतल तांबे के बर्तन, स्टील आइटम भी लोगों ने खूब खरीदा। सोने चांदी के सिक्कों की खरीददारी हुई। दूकानदारों ने मनमाना रेट वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें