फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय,जाति व निवास प्रमाण पत्र कार्य का किया बहिष्कार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लेखपाल
विज्ञापन
जौनपुर। लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पद का नाम राजस्व उपनिरीक्षक करने आदि मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों ने मंगलवार को सभी तहसीलों व कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य का बहिष्कार किया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि राजस्व परिषद की संस्तुति व शासन की सहमति के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री मांगों को उचित मानते हुए शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि लेखपाल पद की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, पदनाम राजस्व उप निरीक्षक करने, प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे दो हजार रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये करने, एसीपी विसंगति को दूर करने, लैपटॉप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने आदि मांग की गई है। इसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। धरने में मंत्री विणू नारायण तिवारी, रमेशचंद्र तिवारी, लालबहादुर सरोज, गौरव श्रीवास्तव, अनिरुद्घ व धीरेंद्र आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
घनश्यामपुर: बदलापुर तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। धरने में बदलापुर तहसील अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनार्दन मिश्र, पुट्टीलाल यादव, जयनाथ यादव, अजय कुमार पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, लालचंद , प्रियंका , सीमा पटेल मौजूद रहे । मडियाहूं: स्थानीय तहसील के लेखपालों ने तहसील परिसर में छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन में पारसनाथ यादव, रमेशचंद त्रिपाठी, राजेंद्र यादव , संजय कुमार ,अभय कुमार शैलेंद्र, आदित्य ,रंजन आदि लेखपाल उपस्थित रहे। केराकत: स्थानीय तहसील के लेखपालों ने मांगों को लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की मांग की । मांग पत्र एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर संघ के केराकत तहसील अध्यक्ष प्रलय शंकर यादव, वीरेंद्र प्रताप, चंद्रिका सिंह यादव,शिव प्रकाश सिंह, संतोष गिरी, अधीर विश्कर्मा, सुनील दत्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें