फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंघई स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज (जौनपुर)। वर्षो इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार से जंघई स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो गया। सबसे पहले वर्षों से पानी में डूबे रहने वाले यात्री प्रतिक्षालय को जेसीबी से ढ़हाने का कार्य किया जा रहा है।
वाराणसी-प्रतापगढ़ व जौनपुर- इलाहाबाद रेल रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का स्टेशन है। इसके बाद इस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। यात्री प्रतिक्षालय जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में होने के कारण यात्री खुले आसमान के नीचे ट्रेन पकड़ने के लिए बैठते थे। प्लेट फार्म नीचा होने से यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने पर दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इन कमियों को दूर करने के लिए कई बार लोगों द्वारा आवाज भी उठाई गई थी। इसके बाद रेलवे ने एक साल पहले स्टेशन के सुंदरीकरण के लिए डेढ़ करोड़ का बजट पास किया, लेकिन बजट भी डंप पड़ा था। अगस्त माह में डीआरएम सतीश कुमार ने दौरा भी किया। इस दौरान एक माह के अंदर काम शुरु कराने का आश्वासन भी दिया था। अभी एक माह का समय पुरा नहीं हुआ और स्टेशन का सुंदरी करण करने का कार्य शुरु हो गया। इसी क्रम मे सोमवार को जेसीबी मशीन लगाकर पुराने यात्री प्रतिक्षालय को ढहा दिया गया। साथ ही पुराने भवनो को समतलीकरण करने से लोगों में अब आशा जग गई है की स्टेशन का सुंदरीकरण का काम शीघ्र पुरा हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टेशन का सुंदरीकरण करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। डीआरएम ने एक माह के अंदर काम शुरु करने का निर्देश दिया था। इसलिए संबंधित ठेकेदार ने काम को शुरु करा दिया है।
- दशरथ लाल
स्टेशन अधीक्षक,जंघई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें