फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षाधिकारी ने विद्यालयों में खाने का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेवढ़िया (जौनपुर)। खाद्य सुरक्षाधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कई विद्यालयों एवं बाजारों से खाद्य सामग्री के नमूने ली। हालांकि अधिकांश दूकानों के मालिक शटर गिराकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा सुबह पूर्व माध्यमिक विद्यालय आ धमकी। वहां उन्होंने बच्चों को वितरण होने वाले दूध का नमूना एकत्रित की। इसके अलावा प्रावि रामपुर प्रथम से भी दूध का नमूना लिया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर प्रथम में पहुंचकर वहां बने तहरी का भी नमूना लिया। नेवढ़िया, इटाए, सितमसराय, नोनारी सहित कई बाजारों का भ्रमण किया। किन्तु दुकानदार अपनी -अपनी दुकान बंद कर नदारत रहे। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालयों के खाद्य सामग्री का नमूना लिया गया है। इस नमूना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें