फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित तीन पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर । मड़ियाहूं ब्लॉक के ग्राम मीठेपार में मनरेगा के तहत बिना कार्य कराए ही धनराशि निकाल लेने के मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी साहब लाल, ग्राम प्रधान, तकनीेकी अभियंता के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

शिकायत मिलने में जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण का जांच कराने का आदेश दिया था। जांच जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह को सौंपी गई थी।इस दौरान बिना नाद व चरनी का निर्माण कराए ही पैसा निकालने का मामला सही पाया गया। साथ ही जांच होने की भनक लगते ही नाद व चरनी बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें