फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी मुकबला से रोशन हुआ मेला परिसर

विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले में खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार में ऐतिहासिक वामन द्वादसी मेले में शनिवार को क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में लगी दूकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में लगे वामन द्वादसी मेले में स्थानीय के अलावा दूर दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। मेले में देर शाम हुई आतिशबाजी मुकाबले से मेला परिसर रोशन हो उठा। देर रात तक लोगों ने मेले का आनंद उठाया। आकर्षक लाग व झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। रामलीला मैदान में महिलाओं की खरीददारी के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने खिलौने व गुब्बारे खरीदे। मेले में लोगों को ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये जानकारी दी जा रही थी। मेले में देर शाम आकर्षक लाग और झांकियां निकाली गईं। शाम को जनपद के विभिन्न स्थानों से आए आतिशबाजों के बीच जमकर मुकाबला हुआ जिसमे गुलजारगंज विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें