फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी से लूटे 18 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चढ़ई पुलिया के पास शनिवार की शाम दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने रिवाल्वर से आतंकित कर व्यापारी से 18 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बड़ागांव वाराणसी के व्यापारी बबलू केसरी व साबुन कंपनी के एजेंट सौरभ द्विवेदी निवासी चांदोपारा थाना उतरांवा हडिय़ा के साथ इटायें बाजार से तगादा कर मडियाहूं की तरफ आ रहा था। रास्ते में मडियाहूं थाना क्षेत्र के चढ़ाई ब्रह्म बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे। बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। व्यापारी ने विरोध किया तो बदमाश रिवाल्वर निकाल कर कनपटी पर लगा दिया। जिससे व्यापारी भयभीत हो गया और बैग दे दिया। उसके मुताबिक बैग में तकादे का 18 हजार रुपया और अन्य कागजात थे। व्यापारी द्वारा मामले की सूचना 100 नंबर पर दी गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें