फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद बवाल व रास्ता जाम करने वाले जाएंगे जेल- आईजी

विज्ञापन
समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते आईजी
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के कोतवाली व थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया।
खेतासराय: आईजी दीपक रत्न, पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय व डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने खेतासराय थाने पर जन समस्याएं सुनी। अधिकारियों के आने से पहले थाना दिवस पर सिर्फ चार फरियादी आए थे । सीधा गांव निवासिनी आलिया पत्नी आसिफ ने आरोप लगाया की उनके निजी खेत में से मिट्टी निकाल कर रास्ता बनाया जा रहा है । जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर जाँच कर कार्यवाही से अवगत कराने का निर्देश दिया।इसके अलावां अन्य चार विवादों को भी पुलिस और राजस्व टीम बना कर निस्तारित करने का निर्देश दिया । आईजी दीपक रत्न क़स्बा खेतासराय और गोरारी की संवेदनशीलता को देखते हुए ऐतिहात बरतने का निर्देश दिया । कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद बवाल करने व रास्ता जाम करने वालों पर मुक़दमा कायम कर जेल भेजा जाएगा । वहीं केराकत कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम कोतवाल प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में चल रहा था। इसी बीच एसपी सिटी डा. अनिल कुमार पांडेय पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल आए नौ आवेदन पत्रों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके बाद एसपी सिटी ने कोतवाली में क्षतिग्रस्त बैरक को देखा। इसी क्रम में शाहगंज कोतवाली में एसआई रामाश्रय यादव ने समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान आए तीन प्रार्थना पत्रों में से एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। प्रार्थना पत्रों के संबंधित राजस्व कर्मियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें