जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप समय से जले ट्रांसफार्मर को बदलने, शेड्यूल के तहत बिजली आपूर्ति करने और वेतन रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारियों जिलाधिकारी ने दिया है। शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बैठक में न आने पर सेतु निगम के प्रबंधक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने सीडीओ आलोक सिंह को 50 लाख से ऊपर कार्य कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट देेने का निर्देश दिया। कहा कि धन रहते हुए कार्य न कराने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई होगी। राजकीय निर्माण निगम को सभी कार्य समय से मानक के तहत पूरा करने, होम्योपैथिक मेडिकल कालेज का कार्य समय से पूरा करने और सीएनडीएस को लाइन बाजार में तालाब निर्माण का कार्य दिसंबर तक पूरा कराने का निर्देश दिया। पुलिस विभाग के बैरक व जेल में कार्य समय से न करवाने पर नाराजगी जताते हुए यूपीपीसीएल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। उन्होंने नहरों में पानी छोड़ने, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने और पीडी पीके राय को पूरी तरह जांच करने के बाद ही प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की सूची से नाम काटने का निर्देश दिया। कहा कि लोहिया आवास में सोलर लाइट नेडा की ओर से लगवाई जाए। पौधरोपण का लक्ष्य 15 अगस्त तक पूरा करने और कैम्प लगवाकर आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। बीएसए डा. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि नामांकन का कार्य 31 अगस्त तक होगा। डीएम ने आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों को समय से दूर करने और लंबे समय से लंबित शिकायतों पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीडीओ दयाराम, सीबीओ डा. विरेन्द्र कुमार, डीएसटीओ रामनरायन यादव, डीएफओ एपी पाठक, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी डीसी गुप्ता, केजी सारस्वत, एक्सईएन विद्युत एससी सोनौदिया आदि मौजूद रहे।