फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में उठाएंगी शिक्षा प्रेरकों का मुद्दा: डा. सुषमा 19-31-36

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज। सोलह महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज शिक्षा प्रेरकों का प्रतिनिधि मंडल जिला संयोजक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को मुंगराबादशाहपुर की विधायक सुषमा पटेल से मिलकर अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने विधायक कि बताया कि आठ वर्ष पूर्व हम लोगों की नियुक्ति हुई थी। तब से हम लोगों को दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। आज तक हम लोगों के मानदेय में वृद्धि तो दूर हमें सोलह महीने से मानदेय भी नहीं मिल रहा है। जिससे हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए है। कई बार हम लोगों ने मानदेय बढ़ाने तथा मानदेय न मिलने की समस्या से शासन अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि यह मुद्दा मैं सदन में उठाउंगी और आपके साथ हर संघर्ष करने को तैयार हूं। इस मौके पर राहुल सिंह, प्रियंका, संतोष पटेल, राजकुमार, सौरभ त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें