फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के आंदोलन में कूदा माध्यमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
शिक्षा‌िमित्रों का बीएसए दफ्तर पर धरना
विज्ञापन
जौनपुर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजन बहाल करने की मांग लेकर आंदोलित शिक्षामित्रों ने सोमवार को भी बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शिक्षकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन शिक्षामित्रों को हक दिलाने तक उनके साथ आंदोलन में शरीक रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ और आंगनबाड़ी संघ पहले से ही शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन दे चुका है।
विज्ञापन

धरना सभा में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पंद्रह साल से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी कायम रखने के लिए सरकार को कोई रास्ता निकालना चाहिए। अचानक उन्हें हटाने के मसले पर पुनर्विचार जरूरी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि इसके पहले भी शिक्षामित्रों ने काफी दुश्वारियां झेली हैं। आंदोलनों में लाठियां भी खाई हैं लेकिन हर बार उनके आंदोलन का सुखद नतीजा निकला है। इस बार भी उन्हें पूरा भरोसा है कि साथियों का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, लाल साहब यादव, रविचंद्र यादव, राजेश यादव, रमाशंकर पाठक ने भी संबोधित किया। शिक्षक नेता संतोष सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित शिक्षामित्रों का पत्रक बीएसए डा. राजेंद्र सिंह को सौंपा। पत्रक लेने पहुंचे बीएसए ने कहा कि शिक्षामित्र अपने हक के लिए लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन कर सकते हैं। उन्हें शिक्षकीय मर्यादा को ध्यान में रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें