जौनपुर। जेसीआई की ओर से सोमवार को एनएलटीएस (नेशनल लेवल टैलेंट सर्च) की परीक्षा मीना रिजवी गर्ल्स कालेज, राधिका विद्यालय, ब्लासम्स स्कूल, सनबीम में हुई। इसमें 11 सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। जेसीआई इंडिया ने इन्हें प्रमाणपत्र दिया।
जेसीआई अध्यक्ष आलोक सेठ ने बताया कि जेसीआई इंडिया की ओर से पूरे देश में यह परीक्षा कराई जाती है। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को अवार्ड भी दिया जाता है। पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा कि जिन स्कूलों में परीक्षा कराई गई है उसे स्थानीय स्तर पर जेसीआई जौनपुर की ओर से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल व सचिव संजय गुप्ता ने कहा ऐसी परीक्षाओं से छात्रों का व्यक्तित्व विकास होता है। परीक्षा को सफल कराने में संयोजक संतोष अग्रहरि, गौरव सेठ, नीरज श्रीवास्तव, सलमान शेख व मृत्युंजय सिंह ने योगदान रहा।