फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्या को लेकर भाकपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। कृषि उत्पादों की लगातार गिरती कीमतों को स्थिर करने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सभा की। अपनी मांग से संबंधित राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित 22 सूत्री पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए ऊदल यादव ने कहा कि सरकार अगर स्वामीनाथन आयोग की शिफारिशों को लागू करती तो किसानों को आज यह दुर्दिन देखने को न मिलता। खेती की बढ़ती लागत को नीचे लाने के लिए कोई ठोस कदम सरकार की ओर से नहीं उठाया गया तो किसान तबाह हो जाएंगे। 60 वर्ष से अधिक उम्र के खेतिहर मजदूरों और दस्तकारों को एक हजार रुपये बतौर पेंशन देने की मांग की गई। वक्ताओं ने जिले की कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि हल्का लेखपाल, राजस्व अधिकारी, सिपाहियों की लापरवाही से कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। सभा के कल्पनाथ गुप्ता, सालिग राम पटेल, सत्यनारायण, बसंतलाल सरोज, लालसाहब, विजय, कुशुम राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता रामनाथ यादव तथा संचालन सुभाष गौतम ने किया।
विज्ञापन

एमडी की कार खाई में गिरी, बाल बाल बचे
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़ेरी गाँव के निकट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी की इनोवा कार बुधवार को बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर आठ फीट खाई में चली गई। संयोग था कि गड्डा पानी से लबालब भरा होने के कारण कार पानी मे तैरने लगी। जिसेसे कार में सवार एमडी और ड्राराई को मामूली चोटे आई। ग्रामीणों ने एमडी व ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला। स्थानीय निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी मंडल के एमडी अतुल निगम मडिय़ाहूं विद्युत उपकेंद्र की जांच कर सांयकाल लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। वह मडिय़ाहूं मछलीशहर मार्ग पर बड़ेरी बाजार के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार को बचाने में कार सड़क किनारे खाई में चली गई। हादसे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गड्डे में गिरी कार का शीशा तोड़कर फाटक खोला और अंदर चोटहिल हो चुके एमडी अतुल निगम एवं ड्राइवर को बाहर निकाला। तब तक सूचना पाकर मडिय़ाहूं विद्युत उपकेंद्र से एसडीओ शिञवशंकर, जेई अभिषेक केसरवानी, राजबहादुर यादव समेत विभाग अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। एमडी और ड्राइवर को हल्की चोट आने के कारण बाजार में स्थित एक निजी डाक्टर से इलाज कराने के बाद दूसरी गाड़ी से वह लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें