फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर खुला कंट्रोल रुम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर । फसली ऋण मोचन योजना 2017 के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उनकी सूची उनके संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध है। किसान अपना आधर कार्ड खाते से लिंक करा दें। योजना के तहत लाभ पाने में किसानों को आ रही समस्याओं के निदान के लिए जिला मुख्यालय सहित तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम खोल दिए गए। जहां किसान अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की फसली ऋण मोचन योजना 2017 के सभी पात्र लाभार्थियों की सूची उनके संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध है। वे अपने बैंक से संपर्क कर आधार संख्या (आधार कार्ड का स्वप्रमाणित छायाप्रति), बैंक के पासबुक का प्रथम पृष्ठ की स्वसत्यापित छायाप्रति, भूमि अभिलेख विवरण(खाता संख्या, गाटा संख्या) , मोबाइल नंबर, पिता का नाम व अपनी श्रेणी अति शीघ्र उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए शर्त है कि कृषक के पास दो हेक्टेयर तक भूमि हो, वह 31 मार्च 2016 से पूर्व फसली ऋण लिया हो और 31 मार्च 2017 तक अवशेष हो। उन्होंने बताया कि उक्त सूचना के अभाव में देरी हो सकती है व अस्वीकृत हो सकता है। यदि किसी किसान भाई को कोई समस्या हो हो तो इसके लिए जनपद कंट्रोल रूम नंबर-9235209515 पर संपर्क कर सकता है। साथ ही तहसील स्तर पर खुले कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर समस्याओं का समाधान करा सकते हैं। सदर तहसील-05452-220025, 260003, केराकत-9415981777, शाहगंज 9919000269, 8052621582, बदलापुर 9450279627, 9807253683, मछलीशहर 05454-272594 तथा मड़ियाहूं तहसील के लिए 8563079816, 7572098559 नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें