फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि कब्जा करने वालों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर(ब्यूरो)। मछलीशहर तहसील के मुंगरडीह गांव निवासी शिव प्रसाद गुप्ता व अन्य के विरूद्ध बुधवार को मुंगराबादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। उनके द्वारा मुंगरडीह गांव की एक बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बाउण्ड्रीवाल बनाया गया था। जिसको गंभीरता से लेते हुए डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम मछलीशहर रमापति विन्द प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को ग्राम समाज व सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्राथमिकी दर्ज करोन का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

गरीबों के हितैषी थे छत्रपति शाहू जी
जौनपुर। अपना दल एस द्वारा बुधवार को सिद्घार्थ उपवन में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज अपने शासन काल में 1902 में दबे कुचले लोगों को आरक्षण की व्यवस्था की। 1916 में पुर्नविवाह पंजीकरण और अंतरजातीय कानून बनाकर समाज को सक सूत्र में बांधने का कार्य किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव पप्पू माली, रविंद्र कुमार पटेल,डा.रामउजागीर मौर्य, उदयप्रताप पटेल, राजेंद्र पटेल, राकेश मिश्रा, चंद्रशेखर, लालबहादुर, गुलाबचंद पटेल व डा.रमाशंकर पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें