खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव के चारागाह की लगभग नौ एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को प्रशासन ने सोमवार को नोटिस जारी कियौ। आधा दर्जन से अधिक कब्जेदारों को नोटिस जारी करने से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप है। इससे पहले प्रशासन ने उक्त जमीन की मापी कराई थी।
शहाबुद्दीनपुर उसरौली गांव के चारागाह की लगभग नौ एकड़ सरकारी जमीन पर आधा दर्जन से अधिक लोग छप्पर, आवास, पशुशाला आदि बनाकर दसको पूर्व से कब्जा जमाए हैं। शेष बची जमीन पर उक्त लोगों की ओर से विधिवत खेती भी की जा रही है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी शाहगंज से की थी जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने बीते गुरुवार को राजस्व निरीक्षक नीरज सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम को भेजकर भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कराया। सोमवार को अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किया गयौ। नोटिस में एक सप्ताह के भीतर उन्हें जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाजे कब्जा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अतिक्रमण हटवाने की चेतावनी दी गई है। (ब्यूरो)