फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार छात्रों का नहीं घोषित हुआ रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध सौ कालेजों के नकल के आरोपी छात्रों की जांच यूएफएम (अनफेयर मीन) कमेटी करेगी। सत्र 2016-17 के छात्रों का रिजल्ट घोषित हो चुका है। नए सत्र में दाखिला भी शुरू हो गया है लेकिन पांच जिलों के संबद्ध सौ कालेजों के 10100 छात्रों के परीक्षा परिणाम अभी भी अधर में हैं। विश्वविद्यालय ने नकल के आरोपी छात्रों का मामला यूएफएम कमेटी को सौंप दिया है। विषयवार छात्रों की कापियों का मूल्यांकन कराने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। छात्र इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं उनका सत्र न बेकार चला जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सत्र 2016-17 की मुख्य परीक्षा के दौरान पांच जिलों के 100 कालेज सामूहिक नकल के आरोप में फंसे थे। उड़ाका दल ने निरीक्षण के दौरान इन कालेजों के खिलाफ सामूहिक नकल कराने की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी। परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी कालेजों की कापियों को परीक्षा केंद्र से मंगाने के बाद अलग रखवा दिया था। मामले के निस्तारण के लिए यूएफएम कमेटी का गठन कर निस्तारण करने का आदेश दिया है। यूएफएम कमेटी विषयवार शिक्षकों को बुलाकर कापियों की जांच कराएगी। कापियों की जांच पूरी होने के बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसी सप्ताह कमेटी की बैठक बुलाई गई है। छात्रों की निगाह यूएफएम कमेटी के फैसले पर टिकी है। डिप्टी रजिस्टार डा. संजीव कुमार सिंह का कहना है कि यूएफएम कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इसी सप्ताह कमेटी कुछ मामलों का निस्तारण कर देगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें