बक्शा। क्षेत्र के रन्नो गांव में शिया समुदाय के लोगों ने बिहार के मुजफ्फरपुर में नजाम के बाद विरोध रहे लोगों पर हुए लाठी चार्ज की चार्ज की निंदा की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आल इंडिया शिया पर्सनल बोर्ड के जोनल इंचार्ज मौलाना सैय्यद फ सीह हैदर ने कहा कि वक्फ की जमीन हथियाने वाले भू माफि याओं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय प्रदर्शन करने वालों पर लाठी चार्ज कर रही है। प्रशासन ने जिस तरीके से बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज कर दबाने की कोशिश कर रही है वह निंदनीय है। घटना की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर मौलाना हसन अकबर, मौलाना फिरोज हैदर, मौलाना सैय्यद मोहम्मद, आरिफ रजा, हैदर फरमान अली, सैय्यद मेराज मेहदी, नासिर मेहदी, जौहर अब्बास मौलवी, कलीम असगर, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद असगर, अहमद रजा सदफ ,मोहम्मद इरफान, कल्लू, इफ्तेखार हैदर, अलमदार अली मौजूद रहे।