फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे संस्कार से प्रतिभा में आता है निखार

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। गुजरात मैसाणा के डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि अच्छे संस्कार से बच्चों की प्रतिभा में निखार आती है। बच्चे जीवन में हमेशा विकास के रास्ते पर अग्रसर होते हैं। वे रविवार को मुंगराबादशाहपुर के एक हाल में उत्थान फ ाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थेे। इसमें इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 11-11 टापर छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंटर में सृिष्ट सिंह, अंजली गुप्ता, रिचा मिश्रा, अंकिता यादव, सुप्रिया यादव, काजोल भारती, स्वती चर्तुवेदी, शुभम यादव, श्रृष्टि सिंह, पल्लवी मिश्रा, साक्षी यादव, तथा हाईस्कूल में अंजली विश्वकर्मा, निशिता यादव, अनिरूद्व यादव, हिमांशी पाल, अनमोल यादव, सुष्मिता पाल, श्रद्रेया गांधी, अंजली मौर्या, रूपाली विश्वकर्मा, को 10 हजार चेक स्मृति चिन्ह को देकार सम्मानित किया। आयोजक विनोद मिश्रा की सराहना की। विशिष्ट अतिथि सीआरओ राम आसरे सिंह ने कहा कठिन परिश्रम व ईमानदारी के रास्ते पर चलने वाला व्यक्ति ही सफ लता को प्राप्त कर सकता है। आयोजक ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय तथा संचालन मनोज सिंह ने किया। आयोजक विनोद मिश्रा व अवधेश मिश्रा ने आगंतुकों के प्रति अभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में राजीव केशरी, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, शीतला मिश्रा,आरपी सिंह, मुकुन्द सिंह, राज कुमार केशरी आदि मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें