फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल,आंगनबाड़ी के बहिष्कार से सत्यापन में देरी000

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अभी तक महज साठ फीसदी राशनकार्डों का ही सत्यापन हो सका है। चालीस फीसदी राशनकार्डों का सत्यापन बाकी है। इनका सत्यापन करने के लिए जिलापूर्ति विभाग के पास सिर्फ आठ दिन बचे हैं, ऐसे में इतने कम दिनों में शेष राशनकार्डों का सत्यापन पूरा कर पाना बड़ी चुनौती है। लेखपाल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से राशन कार्डों के सत्यापन कार्य का बहिष्कार किए जाने की वजह से यह कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव खाद्य का पत्र आने के बाद मध्य जून से राशन कार्डों का सत्यापन शुरू किया गया था। अभी तक 60 फीसदी राशन कार्डों का ही सत्यापन हुआ है जबकि शेष चालीस फीसदी सत्यापन को आठ दिनों में पूरा कर लिया जाना है। जिले में 1773 ग्राम पंचायतों में 2015 कोटे की दूकानें हैं। इसमें एक लाख 25 हजार अंत्योदय और छह लाख 10 हजार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक हैं। इन कार्डों के सत्यापन का कार्य मई में शुरू किया गया, जो 30 जुलाई तक होना है। इसकी जिम्मेदारी लेखपाल व आंगनबाड़ी सहित जिलापूर्ति विभाग के कर्मचारियों को दी गई थी लेकिन आंगनबाड़ी व लेखपालों ने राशनकार्डों के सत्यापन का बहिष्कार कर दिया। उनका बहिष्कार 14 जून तक चला। प्रमुख सचिव खाद्य का 15 जून को पत्र आया। इसके बाद लेखपाल व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राशन कार्डों का सत्यापन शुरू किया था। अब तक अंत्योदय के एक लाख 25 हजार में से 82 हजार 442 राशन कार्ड और पात्र गृहस्थी के छह लाख 10 हजार में से चार लाख तीन हजार 380 राशन कार्डो की जांच की गई है। इसमें अंत्योदय के 1137 और पात्र गृहस्थी के 27 हजार 204 राशनकार्ड अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों के राशनकार्ड को मौके पर ही निरस्त कर दिया गया। अभी भी अंत्योदय के 42 हजार 558 और पात्र गृहस्थी दो लाख छह हजार 620 राशन कार्डों का सत्यापन होना बाकी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें